{"_id":"66523e6248f1d36ddd0c3689","slug":"the-cleanliness-system-in-the-hospital-is-bad-the-responsible-person-is-careless-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123235-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अस्पताल में सफाई व्यवस्था बदहाल, जिम्मेदार बेफिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अस्पताल में सफाई व्यवस्था बदहाल, जिम्मेदार बेफिक्र
Sun, 26 May 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 26 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। परिसर में नालियां बजबजा रहीं हैं। इनकी नियमित सफाई नहीं हो रही है। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जिम्मेदार समस्या से बेफिक्र हैं। इसकी शिकायत लोगों ने की, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई।
जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर व ब्लड बैंक के सामने की नाली बजबजा रही है। पानी बहाव नहीं होने के कारण समस्या बढ़ गई है। डॉक्टर आवास की ओर नाली की सफाई होने से बदबू दे रही है। ओपीडी गेट के किनारे से निर्माणाधीन क्रिटीकल केयर यूनिट तक नाली का पानी नहीं बह रहा है। इसके बदबू से तीमारदार व मरीज परेशान हैं। सड़क पर कोई तीमारदार ज्यादा देर तक खड़ा नहीं रह पाता है। वहीं पास में पोषण पुर्नवास केंद्र भी है। यहां कुपोषित बच्चे भर्ती होते हैं, इसके आस पास भी सफाई नहीं है। झाडियाें के वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। परिसर में जगह जगह नालियां चोक हैं, इससे समस्या बढ़ गई है। परिसर में खडे़ मोहनापुर के राजेंद्र ने बताया कि सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रभाव बढ़ गया है।
संबंधित कर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उसरहा के राम बहादुर ने बताया कि अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। बदबू के कारण समस्या होती है। संक्रामक रोगों को फैलने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एपी भार्गव ने बताया कि संबंधित कर्मी को बेहतर ढंग से सफाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। अगर इसमें कहीं लापरवाही हो रही है तो कार्रवाई की जाएगी।