फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Chowk fair gained momentum, with crowds of devotees gathering till late evening.

Maharajganj News: चौक मेले की बढ़ी रौनक, देर शाम तक लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 17 Jan 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The Chowk fair gained momentum, with crowds of devotees gathering till late evening.
नगर पंचायत चौक में लगा ​खिचड़ी का मेला। 
महराजगंज। एक माह तक चलने वाले चौक खिचड़ी मेले में चहल-पहल बढ़ी है। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालु मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के साथ-साथ मेले का लुत्फ भी उठा रहे हैं। मेले में महिलाएं खरीद में आगे हैं। साथ ही बच्चों के लिए मेला मनोरंजन के साथ मस्ती की जगह बन गया है। मेले में खानपान के पर्याप्त इंतजाम के चलते लोग तरह-तरह के जायके का आनन्द ले रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत चौक में खिचड़ी मेले की रौनक बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए यह मेला मनोरंजन के साथ जरूरी खरीदारी की जगह बन गया है। एक ही परिसर में बिंदी, चूड़ी से लेकर हर तरह की सौंदर्य सामग्री महिलाओं को मिल जा रही है। इसके अलावा लकड़ी के चौका बेलन, हंसिया जैसी घरेलू उपयोग के सामग्री खूब बिक रहे हैं। लोहमिट्टी की कढ़ाई व चीनी मिट्टी के कप प्लेट के विक्रेता बिक्री से गदगद हैं। विक्रेता राजेश ने बताया कि मौसम ने साथ दिया है इसलिए भीड़ बढ़ रही है। ठंड के मद्देनजर आकर्षक ऊनी टोपी, स्कार्फ, ऊनी मोजे भी खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन

विक्रेता जय गोविन्द ने बताया कि तिब्बती मार्केट से उन्होंने थोक भाव से ऊनी मोजे लिए हैं। सस्ती दर पर मोजा बेच रहे हैं। खानपान की दुकानों पर भी खूब भीड़ देखी जा रही है। गोलगप्पे महिलाओं को और बच्चों को फास्टफूड में बर्गर चाऊमीन पसंद आ रहे हैं। मौत का कुआं देखने के लिए युवाओं की भीड़ लग रही है। मेला परिसर में पथ प्रकाश की समस्या न होने पाए इसके लिए केबल कनेक्शन जनरेटर से भी अटैच किया गया है। मेला परिसर के पांच मोबाइल टायलेट लगाए गए हैं, साथ ही साफ-सफाई के भी बेहतर इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करते रहे : चौक बाजार। गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग रही है। दूर-दराज से आए भक्तों ने विधि-विधान के साथ बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। क्षेत्राधिकारी निचलौल शिव प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण, यातायात और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed