फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The case of fraud in bike purchase reached CM Yogi.

Maharajganj News: सीएम योगी तक पहुंचा बाइक खरीद में धाेखाधड़ी का मामला

Sat, 11 Oct 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The case of fraud in bike purchase reached CM Yogi.
महराजगंज। फरेंदा और महदेवा क्षेत्र में मोटरसाइकिल खरीद के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। शुक्रवार को करीब एक दर्जन पीड़ितों ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर स्थित सीएम के कैंप कार्यालय पहुंचकर एजेंसियों की धोखधड़ी की शिकायत की और न्याय दिलाने की मांग की। पीड़ितों का आरोप है कि एजेंसियों और फाइनेंस कंपनियों की मिलीभगत से उनसे पूरा पैसा लेने के बावजूद वाहनों को फाइनेंस दिखाकर धोखाधड़ी की गई है। अब फाइनेंस कंपनियां किस्त भरने का दबाव बना रही हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने अमित ऑटोमोबाइल एजेंसी, फरेंदा और राधा मोटर्स एजेंसी और महदेवा से मोटरसाइकिलें खरीदी थीं। भुगतान के समय एजेंसी की ओर से यह कहा गया कि वाहन पूरी तरह नगद बिक्री पर है किसी तरह का फाइनेंस नहीं है लेकिन कुछ महीनों बाद उनके पास फाइनेंस कंपनियों से कॉल आने शुरू हुए और ईएमआई भरने का दबाव बनाया जाने लगा। उन्होंने जब एजेंसी से संपर्क किया तो फर्जीवाड़े का पता चला। पीड़ितों का कहना है कि ऐसा एक-दो नहीं बल्कि करीब दो सौ ग्राहकों के साथ किया गया है। सभी ने पूरा पैसा चुकाया उसके बाद भी वे कर्जदार बन गए हैं। अब फाइनेंस कंपनियां लगातार किस्त भरने का दबाव बना रही हैं और पैसा नहीं देने पर धमकी दे रही हैं। इससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय और स्थानीय थाने में कई बार शिकायत की लेकिन केस दर्ज करने के अलावा आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत की। शुक्रवार सुबह वे सीएम के कैंप कार्यालय गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर पहुंचे और पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दयाशंकर निषाद, प्रियंका,खरमान, लल्लू, सुग्रीव, नीरज कुमार,गौरव गौड़, उमाशंकर गौड़, अमित निषाद, घनश्याम निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed