फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The case of beating caught fire

युवक की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल

Tue, 21 Sep 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The case of beating caught fire
सिचाई डाक बंगले पर बैठक करते हियुवा पदाधिकारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
युवक की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल
विज्ञापन

हियुवा ने बैठक कर बुद्धिरामपुर की घटना की निंदा की
महराजगंज। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगला में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सोमवार की रात श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के ग्राम बुद्धिरामपुर में हरेंद्र यादव के साथ घटी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
हियुवा के जिला प्रभारी शेष विजय सिंह ने कहा कि एक पक्ष द्वारा बुद्धिरामपुर में हरेंद्र यादव के साथ मारपीट की घटना निंदनीय है। संगठन पुलिस से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहा है। सह प्रभारी नृपेंद्र विक्रम सिंह एवं जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि निर्दोषों के साथ जुल्म करने वाले लोग शायद भूल रहे हैं कि प्रदेश सरकार सख्त है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान कृष्ण बिहारी पाठक, आकाश श्रीवास्तव, धनंजय शर्मा, बृजेश पांडे, चंद्र प्रकाश पटेल, राधेश्याम गुप्ता, अरविंद यादव, भरत, संजय शर्मा, ऋषि चौधरी, विराट गिरी, बिट्टू शुक्ला, इंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed