फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Questions raised regarding the quality of construction of a cremation site being built at a cost of 25 lakh

Maharajganj News: 25 लाख से बन रहे अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Tue, 27 Oct 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding the quality of construction of a cremation site being built at a cost of 25 lakh
परतावल। क्षेत्र के रुद्रापुर में करीब 25 लाख रुपये की लागत से बन रहे अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में अनियमितता के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण में सफेद बालू के इस्तेमाल, सीमेंट की गुणवत्ता और सरिया के अनुपात को लेकर सवाल उठाए हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी धन के सदुपयोग को लेकर चिंता जताई जा रही है।
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल का निर्माण ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। परियोजना के तहत शवदाह स्थल, कार्यालय, स्टोर रूम, शौचालय, शांति स्थल और इंटरलॉकिंग का कार्य होना है। इससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान जरूरी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सफेद बालू के इस्तेमाल के साथ सीमेंट की गुणवत्ता और सरिया के अनुपात पर भी सवाल उठाए गए हैं। इसके अलावा, निर्माण कार्य के दौरान ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर मौजूद नहीं रहने की बात कही जा रही है। ऐसे में निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और गुणवत्ता की जांच की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। कार्यस्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed