फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The business of the bag of bags rose

कागज के थैले का कारोबार तेज हुआ

Mon, 23 Jul 2018 12:41 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 23 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
The business of the bag of bags rose
कागज के थैले का कारोबार तेज हुआ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सरकार की ओर से 15 जुलाई से 50 माइक्रान से कम के पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर शहर में कागज का थैला बनाने का कारोबार तेज हो गया है। जब से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा है तब से कागज के थैले की मांग बढ़ गई है। शास्त्री नगर मोहल्ले में एक घर में युवक कागज का थैला, ठोंगा आदि बनाने में तल्लीन दिखे। उनका कहना था कि मंद पडे़ इस कारोबार में अब तेजी आ गई है।  
विज्ञापन


कागज का थैला बनाने वाले सत्यम का कहना है कि अब यह व्यवसाय ठीक हो गया है। पहले कोई कागज का थैला पूछता नहीं था, लेकिन जबसे पाबंदी लगी है, तभी से कागज के थैले की मांग बढ़ गई है। आदर्श का कहना है कि आने वाले दिनों में आमदनी ठीक हो जाएगी। बैंक से लोन लेकर इस कारोबार को आगे बढ़ाया जाएगा।   डीएम अमर नाथ उपाध्याय ने बताया कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध लग चुका है। छापेमारी के लिए टीम भी बनी है। लोग कपडे़ के झोले का प्रयोग करें। कागज का थैला, कपडे़ का झोला बनाने वालों को अगर कोई दिक्कत हैं, तो बैंक से लोन लेकर कारोबार बेहतर ढंग से कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से उनकी हर संभव मदद की जाएगी।  नगर के व्यापारी आलोक रंजन कश्यप कहते हैं कि लोगों को घर से थैला लाने के लिए कहा जा रहा है। अभी लोगों में जागरूकता नहीं है। पॉलिथीन पर प्रतिबंध में सभी का सहयोग जरूरी है।  किराना व्यवसायी अशोक टिबडे़वाल ने कहा अभी कपडे़ की थैले की आपूर्ति पर्याप्त नहीं हैं। छोटे थैले लेकर रखे हैं। जो ग्राहक घर से थैला लेकर नहीं आते, उन्हें थैला लेकर दुकान पर आने की नसीहत दी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed