फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The bus for Nichlaul is available after an hour

Maharajganj News: निचलौल के लिए घंटे भर बाद मिलती है बस

Fri, 14 Feb 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 14 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The bus for Nichlaul is available after an hour
महराजगंज। जिला मुख्यालय से निचलौल जाने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। घंटे भर इंतजार के बाद रोडवेज बस मिलती है। यहां यात्रियों को बस की सटीक जानकारी भी नहीं मिल पाती है। निचलौल के लिए बस का इंतजार कर रहे साकेत ने बताया कि ठुठीबारी जाना है। यहां करीब एक घंटे से खड़े हैं, लेकिन बस नहीं मिली। पूछने पर भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। कुछ लोग तो निजी वाहनों से चले गए हैं। बगल में खड़े विनोद सिंह ने कहा कि यदि समय से बस मिल जाती तो परेशानी नहीं होती। समय अधिक होने के कारण भीड भी बढ़ जाती है। धक्कामुक्की करते हुए निचलौल जाना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। निचलौल रोडवेज की ओर से 62 बसें संचालित हैं।
विज्ञापन

कुंभ में जाने के कारण इस समय केवल 40 बसों का ही संचालन हो रहा है, जिससे मुख्य मार्ग पर भी यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि कुछ बसों के कुंभ में जाने की वजह से थोडी परेशानी हो रही है। जल्द ही ठीक हो जाएगी। जो बसें है उसे बेहतर संचालन हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed