{"_id":"66f17fb5b14a3975bd06b370","slug":"the-bullies-broke-the-tin-shed-by-fighting-over-a-land-dispute-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132000-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दबंगों ने भूमि विवाद में मारपीट कर टीनशेड तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दबंगों ने भूमि विवाद में मारपीट कर टीनशेड तोड़ा
Mon, 23 Sep 2024 08:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के बैदौली गांव में भूमि विवाद में कुछ दबंगों ने एक महिला पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं दबंगों ने महिला का टीनशेड भी तोड़ डाला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
बैदौली निवासी पीड़िता चंद्रावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका कुछ दबंग लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। उसी रंजिश में शनिवार शाम करीब सात बजे लाठी-डंडों के साथ गोलबंद होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। अभी वह कुछ समझ पाती की दबंगों ने जानलेवा हमला कर उन्हे, बेटे तथा बहु को मारने-पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर बीच बचाव करने पहुंचे रामकेवल को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही आरोपियों ने उनका टीनशेड का आशियाना भी तोड़ दिया। थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया ने कहा की मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी राममिलन, मोनू और कृष्णमोहन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद