{"_id":"69b9c170436f0c93480ad1f7","slug":"the-building-of-the-agricultural-protection-unit-center-is-dilapidated-the-plaster-is-falling-off-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-173501-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कृषि रक्षा इकाई केंद्र का भवन जर्जर, चिटक कर गिर रहे प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कृषि रक्षा इकाई केंद्र का भवन जर्जर, चिटक कर गिर रहे प्लास्टर
विज्ञापन
35 साल बने भवन की नहीं कराई गई मरम्मत
जर्जर भवन में चटक कर गिर रहा छत का प्लॉस्टर
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के उप संभागीय कृषि रक्षा इकाई केंद्र का भवन देखरेख के अभाव में जर्जर पड़ा हुआ है। इस केंद्र पर कृषि संबंधित जानकारी व बीज, कीटनाशक लेने के लिए क्षेत्र के किसानों का आना-जाना लगा रहता है।
विभागीय लापरवाही के कारण भवन का कायाकल्प नहीं हो पा रहा है। भवन की दीवार व छत के प्लास्टर जगह-जगह से चटक कर गिर रहे हैं। कर्मचारियों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जानकारी के अनुसार, रतनपुर में स्थित कृषि रक्षा इकाई केंद्र का भवन शासन ने लगभग पैंतीस साल पहले बनवाया था। तब से उचित देखरेख के अभाव में यह भवन निरंतर जर्जर होता चला गया।
क्षेत्र के किसान प्रेम नारायण शर्मा, कप्पू मिश्रा, दूधनाथ त्रिपाठी, बबलू मद्धेशिया, तबारक अली, भरत, संतोष शुक्ला, बैजनाथ, शिवेन्द्र यादव, महबूब अली, गतिराम साहनी, गौरीशंकर शर्मा, उमेश यादव, सुनील कुमार, जितेन्द्र कुमार, कमलेश यादव आदि लोगों ने बताया कि जब से यह भवन बना है तब से मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। इसकी दीवारें बदरंग हो गई हैं साथ ही छत और दीवारों के प्लॉस्टर जगह-जगह से चटक कर गिर रहे हैं। किसी दिन कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
विज्ञापन
इस संबंध में नौतनवा उप संभागीय रक्षा इकाई केंद्र के एडीओ एजी मुनीर आलम ने बताया कि जर्जर भवन का कायाकल्प कराने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।