फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The budget ignores the interests of government employees

Maharajganj News: बजट में सरकारी कर्मचारियों के हितों की पूरी अनदेखी की गई

Thu, 05 Feb 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The budget ignores the interests of government employees
महराजगंज। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष श्रीभागवत सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने किया।
विज्ञापन



बैठक में पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा एक फरवरी को पेश किए गए बजट की तीव्र आलोचना की। जिलाध्यक्ष भागवत सिंह ने कहा कि इस बजट में सरकारी कर्मचारियों के हितों की पूरी अनदेखी की गई है। बजट केवल वोट बैंक को लुभाने के लिए बनाया गया प्रतीत होता है। जनवरी 2016 से 8वां वेतन आयोग लागू होना चाहिए था लेकिन सरकार ने काफी देरी से आयोग गठित किया और उसकी कमेटी ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने आगे कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए लगातार मांग उठ रही है लेकिन बजट में इसकी भी कोई घोषणा नहीं हुई।
विज्ञापन




जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने बताया कि इस फैसले से पूरे प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों में गहरा असंतोष फैल गया है। जिला संयोजक घनश्याम पांडेय ने सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों के लिए किसी राहत न मिलने पर नाराजगी जताई। रामसुग्रीव वर्मा, नरेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की और तत्काल 8वें वेतन आयोग को लागू करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed