फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of the child was taken out from the grave and sent for post-mortem.

Maharajganj News: कब्र से निकालकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 14 Oct 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 14 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The body of the child was taken out from the grave and sent for post-mortem.
फरेंदा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी एक बालक की डॉक्टर के सुई लगाने के बाद मौत हो गई थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। सोमवार को बालक का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुरंदरपुर क्षेत्र के शाहपुर जंगल निवासी भीमसेन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके नौ वर्षीय बेटे महेंद्र की आठ अक्तूबर को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उसको इलाज के लिए समरधीरा के समीप गुलाब चौराहा पर स्थित एक क्लीनिक पर ले गया। जहां पर उपस्थित डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता निवासी बहादुरगढ़ भैसहिया के पास ले गया। जहां पर डाॅक्टर ने सुई लगाई। उसके बाद बालक की तबीयत और खराब हो गई। जहां से सीएचसी बनकटी लाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बालक की स्थित देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन शव घर लाकर नौ अक्तूबर को दफना दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतक के पिता भीमसेन ने स्थानीय थाने में शिकायती पत्र देकर क्लीनिक के डॉक्टर के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर सोमवार को नायब तहसीलदार फरेंदा अंकित अग्रवाल की मौजूदगी में बालक के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed