{"_id":"693b284136bd97898f0a2ad3","slug":"the-body-of-an-elderly-man-was-found-in-a-garden-on-the-side-of-the-highway-causing-a-sensation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-166469-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईवे किनारे बाग में मिला बुजुर्ग का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईवे किनारे बाग में मिला बुजुर्ग का शव, सनसनी
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव में फरेंदा-सिद्धार्थनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित बाग में बृहस्पतिवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
तलाशी में मृतक की जेब से 2,132 रुपये नकद और एक मोबाइल मिला। शव के पास पुलिस को एक बोतल, गिलास और खाने की वस्तुएं भी मिली हैं। मोबाइल में मिले नंबर पर वार्ता करने पर मृतक की शिनाख्त मोहर निराला (60) निवासी परसाखाड़, थाना कोल्हुई के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले घर से सिद्धार्थनगर दवा लेने के लिए निकले थे। उनके वापस नहीं लौटने पर 10 दिसंबर को कोल्हुई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।