{"_id":"699624937254fb68900f8d8d","slug":"the-body-of-a-young-woman-was-found-hanging-from-a-fan-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-171902-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पंखे से फंदे के सहारे लटकता मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पंखे से फंदे के सहारे लटकता मिला युवती का शव
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अंकिता (22) का शव मंगलवार की देर शाम पंखे से फंदे के सहारे लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सोनियाबरवा निवासी गुड्डू गिरी ने बताया कि मंगलवार को घर के लोग खेत में काम करने गए थे। उनकी बेटी अंकिता (22) घर पर अकेले थी। जब खेत से हम लोग आए तो वह नहीं दिखी। कमरे में जाकर देखा तो अंकिता का शव पंखे से फंदे के सहारे लटकता मिला। अंकिता अपने तीन भाइयों से छोटी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।