{"_id":"69f7b0d166bd515a870ba969","slug":"the-body-of-a-five-year-old-innocent-was-found-in-a-pit-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176590-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गड्ढे में उतराया मिला पांच साल के मासूम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गड्ढे में उतराया मिला पांच साल के मासूम का शव
विज्ञापन
इसी गड्डे में आयुष का मिला शव।
जनपद पीलीभीत का निवासी है पीड़ित परिवार
नौतनवां थानांतर्गत गजरहां स्थित ईंट भट्ठा के पास हुई दुर्घटना
अड्डा बाजार। नौतनवां थानांतर्गत गजरहां डूड़ी नदी के निकट ईंट भट्ठा मजदूर के पांच साल के बेटे आयुष का शव उसके झोपड़ी के निकट गड्डे में उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, ओम पाल निवासी चुर्रा सकतपुर, थाना विसलपुर, जनपद पीलीभीत नौतनवां थानांतर्गत गजरहां स्थित ईंट भट्ठा पर परिवार समेत रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार को दोपहर बाद ओमपाल बाजार चले गए। पत्नी कमलेश कार्य में व्यस्त थी। पास में ही उनका पांच साल का बेटा खेल रहा था। कुछ देर बाद जब उसने देखा तो वह नहीं दिखा। इसके बाद मां परेशान हो गई। खोजबीन के दौरान रिहायशी झोपड़ी के बगल में स्थित गड्डे में आयुष का शव दिखा। यह देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पाकर नौतनवा थानाध्यक्ष, संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दहाड़े मार रो रही थी मां
नौतनवा/अड्डा बाजार।
रविवार की शाम पांच वर्षीय बालक का शव देखते ही आयुष की मां कमलेश दहाड़े मार रोने लगी। वहां मौजूद मजदूरों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। जानकारी मिलने पर पहुंचे पिता ओमपाल बेटे का शव उठाकर लिपट गया। मृतक का बड़ा भाई अमित (13), बहन देवी (12), राजन (6) और अनुष्का (3) वर्ष भाई का शव देखकर लिपट कर रो रहे थे। मृतक की मां कमलेश बेटे के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर शव को कब्जे में लिया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद