{"_id":"571924444f1c1b05048b4c11","slug":"the-bjp-government-in-the-state-for-good-governance-essential","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘प्रदेश में सुशासन के लिए भाजपा सरकार जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रदेश में सुशासन के लिए भाजपा सरकार जरूरी’
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा, बसपा मुक्त प्रदेश का निर्माण करना है। सुशासन, विकास के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आवश्यक है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो केन्द्र से मिले धन का दुरुपयोग बंद होगा और विकास का पहिया तेज होगा।
यह बातें बृहस्पतिवार को सांसद पंकज चौधरी ने सदर विधान सभा क्षेत्र के घुघली मंडल के मुड़ेरी, मझौवा, अहिरौली, चैनपुर, भुवना-भुवनी, पुवनी, घुघली बुजुर्ग में ग्रामोदय से भारत उदर कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे भाजपा के अभियान में कहीं। इसी क्रम में भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव ने निचलौल मंडल के सिरौली, भगवानपुर, ओड़वलिया, गड़ौरा, कुवारी सती ग्राम सभा में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान में कहा कि सिसवा विधान सभा क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। जबकि इस विधान सभा क्षेत्र में सत्ता के प्रतिनिधियों को अपना सहयोग ज्यादा दिया। गन्ना किसान अपनी बदहाली पर रो रहा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश जायसवाल, जिलामंत्री प्रदीप उपाध्याय, विजय गुप्ता, राजकुमार, गुलाब पटेल के अलावा तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।