{"_id":"6557bcaf72f0c868ca00e5eb","slug":"the-bigots-beat-up-the-staff-nurse-and-then-abused-her-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9708-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मनबढ़ों ने स्टॉफ नर्स को पीटा, फिर किया दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मनबढ़ों ने स्टॉफ नर्स को पीटा, फिर किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल पर तैनात एक स्टॉफ नर्स को कुछ मनबढ़ युवकों ने पहले पिटाई की। फिर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। नर्स के शोर करने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटते देख युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस पीड़ित नर्स की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
पीड़ित नर्स ने पुलिस से बताया है कि वह कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक निजी हॉस्पिटल पर नर्स के पद पर तैनात है। बीते 13 नवंबर से ही शिकारगढ़ गांव के रहने वाले एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ हॉस्पिटल आकर गंदी हरकत करता रहता था। 16 नवंबर को वह हॉस्पिटल के दवा की दुकान में बैठी थी। इसी बीच युवक अपने दो दोस्तों के साथ आ पहुंचा।
अभी वह कुछ समझ पाती की युवकों ने पिटाई करते हुए जमीन पर पटक दिया। उसके बाद दुर्व्यवहार करने लगे। शोर मचाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना के बाद से वह काफी डरी और सहमी हुई है।
विज्ञापन
सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा सिंह ने बताया की मामले में नर्स की तहरीर पर आरोपी मज्जन के अलावा दो अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।