फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The bank of the canal broke... 50 acres of crops drowned.

Maharajganj News: नहर का किनारा टूटा... 50 एकड़ फसल डूबी

Sun, 24 Aug 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The bank of the canal broke... 50 acres of crops drowned.
नहर का टूटा तटबंध। 
महराजगंज। शुक्रवार की रात महराजगंज राजवाहा पर स्थित तेंदुअहिया गांव के झुलनीपुर टोले के पास बड़ी नहर की पटरी टूटने से करीब 50 एकड़ से अधिक धान की फसल जलमग्न हो गई। इस घटना ने क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मचा दिया है, जिनकी मेहनत से उगाई गई फसलें पानी में डूबकर बर्बाद होने की कगार पर है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सिंचाई विभाग प्रथम के सहायक अभियंता जयहिंद भारती ने कटाव स्थल का निरीक्षण किया और तत्काल किनारे को बंधवाने और मरम्मत कार्य शुरू करवाने के लिए संबंधित जेई को निर्देश दिया। हालांकि, किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही और नहरों की समय पर मरम्मत न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण सभी नहरों और राजवाहों में अत्यधिक पानी छोड़ा गया है। इस वजह से नहरें और राजवाहे ओवरफ्लो हो गए हैं जिसके चलते कई स्थानों पर किनारे कमजोर पड़ गए। तेंदुअहिया गांव के झुलनीपुर टोले के पास शुक्रवार रात को महराजगंज राजवाहा की बड़ी नहर की पटरी सीताराम के खेत के सामने टूट गई। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया और करीब 50 एकड़ से अधिक धान की फसल जलमग्न हो गई। प्रभावित किसानों में सीताराम की एक एकड़ और श्रीराम की 45 डिसमिल फसल के अलावा अन्य किसानों की फसलें भी इस पानी की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान विजय पासवान ने बताया कि लंबे समय से नहरों और किनारों की मरम्मत नहीं की गई है, जिसके कारण बांध कई जगहों पर कमजोर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चूहों ने किनारे पर छेद कर दिया था।

किसान बाल गोबिंद ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से हर साल नहरों की सफाई का दावा किया जाता है लेकिन यह कार्य केवल कुछ चुनिंदा जगहों पर दिखावे के लिए होता है।
म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed