फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The ban on road shows, processions, bike rallies will continue

रोड शो, जुलूस, बाइक रैली पर प्रतिबंध जारी रहेगा

Wed, 16 Feb 2022 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
The ban on road shows, processions, bike rallies will continue
रोड शो, जुलूस, बाइक रैली पर प्रतिबंध जारी रहेगा
विज्ञापन

महराजगंज। रोड शो, जुलूस, बाइक रैली पर प्रतिबंध जारी रहेगा। आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार बेहतर ढंग से कार्य करें। घर-घर संपर्क भी सिर्फ 20 लोगों के साथ किया जा सकता है। खुले स्थान व बंद स्थान के 50 प्रतिशत की सीमा तक सभा की जा सकती है। सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम के तहत प्रत्याशी सुविधा ऐप के माध्यम से अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा भी नहीं होगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बुधवार शाम को बैठक में वरिष्ठ प्रेक्षक नवीन मित्तल ने यह निर्देश दिया। सभी प्रेक्षकों ने विधानसभा चुनाव के विषय में प्रत्याशियों को नियम का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस प्रेक्षक एन. अंबिका ने कहा कि कानून व्यवस्था संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधा संपर्क किया जा सकता है। इस संदर्भ में सभी प्रेक्षका का मोबाइल नंबर भी साझा किया गया। व्यय प्रेक्षक पंकज कुमार ने प्रत्याशियों को लेखांकन के संदर्भ में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में व्यय सीमा का अनुपालन सख्ती से करें। प्रत्याशियों ने भी प्रेक्षकों से विभिन्न संगठनों के संदर्भ में सवाल किया। सबसे अधिक प्रश्न सुविधा एप के बारे में ही किया गया। इसके अतिरिक्त पेड न्यूज एवं इलेक्ट्रॉनिक/प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार के संदर्भ में भी प्रश्न किए गए। प्रेक्षक ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से प्रचार-प्रसार के पूर्व उसके कंटेंट के बारे में समिति से पहले अनुमति अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed