{"_id":"67d04c7d686e2d69140caf18","slug":"the-audience-was-moved-to-see-the-enactment-of-ram-bharat-milaap-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-144488-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राम-भरत मिलाप का मंचन देख दर्शक भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राम-भरत मिलाप का मंचन देख दर्शक भावविभोर
Tue, 11 Mar 2025 08:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 11 Mar 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
बागापार। सदर ब्लाॅक के ग्राम सभा केवलापुर खुर्द में चल रहा रामलीला मंचन मंगलवार को संपन्न हो गया। रामलीला में अंतिम दिन कलाकारों ने राम-भरत मिलाप का सजीव मंचन किया। 14 वर्ष बाद भगवान राम से जब भरत मिले तो इस कारुणिक दृश्य को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
रामलीला में कलाकारों ने दिखाया कि भरत और शत्रुघ्न अपने ननिहाल से अयोध्या लौटते हैं तो देखते हैं कि अयोध्या में चारों ओर सन्नाटा है। यह सब देखकर भरत परेशान हो जाते हैं और माता कैकेई से मिलकर पूरा वृतांत जानते हैं। जैसे ही उन्हें पता चलता है कि महाराजा दशरथ अब इस दुनिया में नहीं रहे तो वह दुखी हो जाते हैं। इसके बाद वह रोते हुए प्रभु राम से मिलने के लिए चित्रकूट की ओर निकल पड़ते हैं। जहां उनकी भगवान राम से भेंट होती है। भरत प्रभु राम से अयोध्या लौटने का आग्रह करते हैं, लेकिन वह नहीं मानते हैं। इस पर भरत बड़े भईया राम से उनका खड़ाऊ मांगते हैं और कहते हैं, जब तक बड़े भईया राम अयोध्या नहीं लौटते, तब तक उनका खड़ाऊ राज सिंहासन पर विराजमान रहेगा। इस मौके पर समाजसेवी अंगद चौहान, ई. हरीश आर्य, अवधनारायण मिश्र, राजकुमार राय, विनोद गौतम, उमेश चंद, सुनील, उमेश यादव, गोपाल पासवान, पिंटू यादव, श्यामू आदि उपस्थित रहे। संवाद