फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The audience was mesmerized by the presentation of regional artists.

Maharajganj News: क्षेत्रीय कलाकारों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Tue, 02 Jan 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 02 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
The audience was mesmerized by the presentation of regional artists.
कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। 
कोठीभार। श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में नए साल पर सिसवा महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकारों की प्रस्तुति से लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। वहीं मुंबई के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राज सोनी ने लोगों को खूब हंसाया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने किया। संजना चौहान आरोही, अंश, शालिनी पाठक और गौरी जायसवाल की प्रस्तुति ने लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। वहीं काजल और ग्रुप जीवन विश्वास, दिव्यांशु खरवार, आरुषि सुल्तानिया, काव्य त्रिपाठी, दीपाली जायसवाल, रामकिशन जयसवाल की प्रस्तुति ने खूब वाहवाई लूटी। सोनी एंड ग्रुप अरुण सोनी, अयांश एंड रितिका ग्रुप, शक्ति डांस इंस्टीट्यूट एवं कलाकृति इंस्टीट्यूट के बच्चों की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। महोत्सव में परी अग्रवाल एवं कृतिका अग्रवाल की प्रस्तुति पर मलवरी कॉन्वेंट स्कूल की नन्ही छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी नृत्य पर दर्शकों की तालियों से पंडाल गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेंट जोसेफ सीनियर, एसकेएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामकिशन मेमोरियल अकादमी, स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। संचालक प्रतीक त्रिवेदी ने महोत्सव का संचालन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को शील्ड आदि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed