फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The army of unemployed increased in the district

जिले में बढ़ी बेरोजगारों की फौज, 49693 युवा पंजीकृत

Sat, 17 Jul 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The army of unemployed increased in the district
जिले में बढ़ी बेरोजगारों की फौज, 49693 पंजीकृत
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बेरोजगारों की फौज लगातार बढ़ रही है। जिला सेवा योजन कार्यालय की वेबसाइट पर बेरोजगारों का पंजीकरण बढ़ रहा है। वर्तमान में 49693 बेरोजगार पंजीकृत हैं। वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जून तक 1862 बेरोजगार पंजीकृत हुए हैं। दो बार ऑनलाइन रोजगार शिविर के माध्यम से 125 युवाओं को रोजगार का अवसर निजी कंपनियों ने दिया।
जिला सेवा योजना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ओर ऑनलाइन रोजगार मेले के माध्यम से आवेदकों को रोजगार दिलाया जाता है। रोजगार का अवसर दिलाने के लिए निजी कंपनियों ने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जनवरी 2021 में कैंप लगाया। इसमें 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 89 प्रतिभागियों को कंपनियों ने चयनित किया था। फरवरी में लगाए में लगाए गए कैंप में 68 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें 36 युवाओं को नौकरी मिली। वर्ष 2020 में जनवरी से दिसंबर तक कुल 2642 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें 1849 युवाओं को कंपनियों ने रोजगार का अवसर दिया।
विज्ञापन

जिला सेवा योजन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मोहम्मद नसीम ने बताया कि विभाग के पोर्टल पर 49693 बेरोजगार पंजीकृत हैं। कोरोना को देखते हुए अब ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। रोजगार मेले में आने वाली कंपनियां ऑनलाइन परीक्षा लेकर रोजगार का अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed