फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The amount will be sent to the beneficiaries for the construction of toilets

शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों को भेजी जाएगी रकम

Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The amount will be sent to the beneficiaries for the construction of toilets
शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों को भेजी जाएगी रकम
विज्ञापन

महराजगंज। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए धन का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) से धनरशि का भुगतान करने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के 12 ब्लॉकों के 28592 लाभार्थियों के खाते में जल्द ही धनराशि भेज दी जाएगी।
स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के 12 ब्लॉकों में वर्तमान में 28592 लाभार्थियों की फीडिंग का कार्य पूरा करा लिया गया है। फीड कराए गए लाभार्थियों के बैंक खाते में धनराशि भेजी जानी है। निचलौल में सर्वाधिक 4196, फरेंदा में 3301, पनियरा में 2691, घुघली में 2415, सदर व मिठौरा में क्रमश: 2355, परतावल में 2392, सिसवा में 2331, नौतनवा में 2237, बृजमनगंज में 2143, लक्ष्मीपुर में 1725 तथा धानी में 451 लाभार्थी हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए 28592 लाभार्थियों को जल्द ही धनराशि दे दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम किस्त में भेजी जाएगी आधी धनराशि
प्रत्येक लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये दिए जाते हैं। प्रथम किस्त के रूप में 6 हजार की धनराशि खाते में भेजी जाती है। उस धनराशि से काम कराने के बाद अवशेष 50 प्रतिशत धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ गांव में शौचालय निर्माण अधूरा
घुघली। क्षेत्र के करीब आठ गांवों में सार्वजनिक शौचालय अधूरा है। कहीं टंकी बनी है तो मोटर नहीं लगा है। कहीं शौचालय बनने के बाद ताला ही नहीं खुला है। डॉ. बलराम सिंह, हनुमान गुप्त, मदर्शन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राधेशयम सिंह, सन्दीप पांडेय, बबलू सिंह, राकेश खरवार , सैमुल्लाह, मुन्ना सिंह, चंदन यादव, रामध्यान मल्ल, मोहन यादव ने कहा कि मेदिनीपुर, चौमुखा, खानपुर, बारीगांव, बेलवा तिवारी, भुवना, मंगलपुर पटखौली, बसंतपुर, सहित सभी ग्राम सभाओं में सार्वजनिक शौचालय निर्माण अधूरा है। पकड़ियार बिशुनपुर के सार्वजनिक शौचालय निर्माण में पानी की व्यवस्था नहीं है। सहायक पंचायत अधिकारी राधेश्याम सिंह ने बताया कि अधूरे शौचालय को बनवाने के लिए तेजी से प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed