{"_id":"6616dedab551bb64ab0fbb74","slug":"the-amount-of-oxygen-in-the-environment-is-decreasing-day-by-day-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119754-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ऑक्सीजन की मात्रा पर्यावरण में दिन प्रतिदिन कम होती जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ऑक्सीजन की मात्रा पर्यावरण में दिन प्रतिदिन कम होती जा रही
Mon, 04 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो
-क्लाइमेट चेंज विषय पर तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर के आर के सनशाइन एकेडमी में नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन के अंतर्गत क्लाइमेट चेंज विषय पर तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन इंट्रोडक्शन, दूसरे दिन क्लाइमेट के प्रति बच्चों को विज्ञान के माध्यम से अवेयर किया गया एवं तीसरे दिन क्लाइमेट चेंज विषय पर बच्चों के विचार प्रस्तुत हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि ऑक्सीजन की मात्रा पर्यावरण में दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। यदि यह ऐसे ही चलता रहा तो पूरा क्लाइमेट आने वाले समय में काला हो जाएगा। इससे बचने के लिए हमें आबादी कंट्रोल करना होगा साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग भी कम करना होगा। पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे भी लगाना होगा। इसलिए सरकार द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि पृथ्वी का तापमान दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है जिससे ऑक्सीजन की कमी एवं पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। प्रधानाचार्य सुनीता चौधरी ने बच्चों से बताया कि यदि क्लाइमेट चेंज के प्रति कोई कदम नहीं उठाया गया तो वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ग्लोबल वार्मिंग 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक भी हो सकती है।