फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The accused who slit his wife's throat and fled was arrested and sent to jail.

Maharajganj News: पत्नी का गला रेतकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thu, 26 Feb 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The accused who slit his wife's throat and fled was arrested and sent to jail.
लेहड़ा देवी मंदिर में दर्शन कराने के बहाने ले गया और गला रेतकर भाग गया
विज्ञापन

एक वर्ष से आरोपी की तलाश कर रही थी पुलिस, मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
महाराजगंज। पत्नी को जान से मारने की नीयत से चाकू से गला रेतने के बाद झाड़ी में छोड़कर मुंबई भागने वाले आरोपी दिनेश प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कुछ दिनों पहले मुंबई से फरेंदा स्थित अपने घर आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे फरेंदा से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, घटना 10 फरवरी 2025 की है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तालही निवासी दिनेश प्रजापति अपनी पत्नी अनीता को बहला-फुसलाकर लेहड़ा माता मंदिर में दर्शन करने लाया था। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से बृजमनगंज थाना क्षेत्र में जंगल में सड़क के किनारे उसका गला चाकू से काटकर भाग गया था। बुधवार को बृजमनगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। पीड़िता अनीता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर एक वर्ष से दिनेश की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

मुंबई भाग गया था आरोपी
अनीता का गला रेतने के बाद उसे मरा समझकर दिनेश मुंबई भाग गया था। बृजमनगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर महिला का उपचार कराया था। इसके बाद आरोपी दिनेश प्रजापति की तलाश शुरू कर दी थी। मुंबई में वह जगह बदल-बदलकर छिपकर रह रहा था। वह अपने मोबाइल नंबर को भी लगातार बदल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक, महराजगंज सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर बृजमनगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तालही निवासी दिनेश प्रजापति को गिरफ्तार करके विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed