{"_id":"6a496503ce895199fb0e5580","slug":"tet-764-absent-on-the-final-day-of-the-exam-maharajganj-news-c-206-1-go11002-180545-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी : अंतिम दिन परीक्षा में 764 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी : अंतिम दिन परीक्षा में 764 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।
महराजगंज। शुचिता के तगड़े इंतजाम के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा जनपद में सकुशल संपन्न हुई। शनिवार सिर्फ एक ही पाली में परीक्षा आयोजित थी, जिसमें 764 अनुपस्थित रहे। तीनों दिन चली इस परीक्षा में कुल 3715 अनुपस्थित रहे।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जनपद के 20 केंद्रों पर परीक्षा बृहस्पतिवार से प्रारंभ हुई जिसके के लिए जनपद में कुल 20 केंद्र बनाए गए थे। पहले व दूसरे दिन सुबह व शाम की दो-दो पालियों में और आखिरी दिन सिर्फ एक पाली में सुबह परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा सकुशल व शुचिता पूर्ण तरीके से निपटाने के लिए उपस्थिति का क्रम पहले दिन से ही टीईटी परीक्षा में देखा गया।
पहले दिन पहली पाली में 991 तो दूसरी पाली में 960 अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरे दिन पहली पाली में 547 तो दूसरी पाली में 453 गैरहाजिर रहे। आखिरी दिन शनिवार को सुबह की पाली में 6520 को परीक्षा देनी थी, लेकिन सिर्फ 5756 ने ही परीक्षा में हिस्सा लिया और 764 अनुपस्थित रहे। सर्वाधिक अनुपस्थिति जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज ए ब्लाॅक में रही। केंद्राध्यक्ष प्राचार्य अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 400 के सापेक्ष उनके केंद्र पर 346 ने परीक्षा दी और 54 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
जनपद में 20 केंद्रों पर चल रही शिक्षक पात्रता परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इसमें सभी का सहयोग रहा। डीएम व एसपी ने भी निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम व नोडल शिक्षक पात्रता परीक्षा, महराजगंज