{"_id":"6a46caef7a37fecc320492ae","slug":"tet-1951-candidates-skipped-the-exam-on-the-first-day-maharajganj-news-c-206-1-go11002-180426-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी : पहले दिन 1951 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी : पहले दिन 1951 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
पीजी कालेज में टीईटी परीक्षा के दौरान सीटिंग प्लान देखती छात्राएं।
पहली पाली में 991 तो दूसरी में 960 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
दोनों पालियों में कुल 13686 ने दी परीक्षा
महराजगंज। शिक्षक पात्रता परीक्षा कड़े इंतजाम के बीच बृहस्पतिवार से जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। कुल 15646 अभ्यर्थियों को दोनों पालियों में परीक्षा देनी थी लेकिन सिर्फ 13695 ने ही दोनों पाली में परीक्षा दी। 1951 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से नदारद रहे।
तीन दिन तक चलने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली की परीक्षा 7823 अभ्यर्थियों को देनी थी, इनकी रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:15 बजे थी। अभ्यर्थियों के पहुंचने का क्रम सात बजे से ही शुरू हो गया था लेकिन बायोमेट्रिक व अन्य जांच के बाद परीक्षा केंद्रों के भीतर जाने की अनुमति तय समय के बाद ही दी गई। परीक्षा की टाइमिंग 09:30 थी लेकिन केंद्रों पर प्रवेश पहली पाली में सुबह 08:45 तक ही दिया गया। 45 मिनट शेष रहते ही केंद्रों के मुख्य द्वार बंद करा दिए गए जिसके बाद सिर्फ ओएमआर शीट लेकर पहुंचे वाहन को ही प्रवेश दिया गया।
जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के केंद्राध्यक्ष प्राचार्य अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके केंद्र पर पहली पाली में 480 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन सिर्फ 423 ने ही परीक्षा दी 57 गैरहाजिर रहे। शिक्षक पात्रता परीक्षा के उप नोडल अधिकारी डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा के मुताबिक पहली पाली में सबसे कम उपस्थिति चौक के दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज में रही। यहां 480 की जगह 413 ने परीक्षा दी और 67 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में भी यही व्यवस्था रही और दोपहर 01:45 तक अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। दूसरी पाली में 7823 के सापेक्ष 6863 ने परीक्षा दी और 960 ने परीक्षा छोड़ दी। जीजीआईसी धनेवा की केंद्राध्यक्ष अनामिका पांडेय ने बताया कि 480 के सापेक्ष 438 ने परीक्षा दी और 42 नदारद रहे। परीक्षा उप नोडल डीआईओएस प्रदीप कुमार ने बताया कि दूसरी पाली में सबसे अधिक अनुपस्थिति डा. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में रही जिसमें 72 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
स्पीकअप
सभी परीक्षा केंद्रों पर शुचिता पूर्ण माहौल में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कुल 20 केंद्रों पर किया गया। कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम के जरिये प्रत्येक केंद्र की गतिविधियों की निगरानी की गई कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
- डॉ. प्रशांत, एडीएम व परीक्षा नोडल।
-- -- -- --
पहली बार टीईटी में शामिल हुई हूं। तैयारी व मॉडल प्रश्नपत्र से पहले ही प्रश्न कैसे आएंगे यह जानकारी थी। इससे जवाब तलाशने में समय नहीं लगा पेपर अच्छा रहा।
-प्रमिला पाल, कुशीनगर।
-- -- -- -- -
दूसरी बार टीईटी में बैठी हूं। पेपर बहुत अधिक कठिन नहीं था। समान्य प्रश्न पूछे गए थे ऐसे में समय से ओएमआर शीट पर कार्य पूरा किया।
-प्रिया जायसवाल, गोरखपुर।