{"_id":"6b04a4e7222285444e05de43","slug":"testimony-could-not-take-place-at-tihar-due-to-a-server-outage-next-hearing-on-the-4th-maharajganj-news-c-206-1-go11002-189905-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सर्वर डाउन होने से तिहाड़ में नहीं हो सकी गवाही, अगली सुनवाई चार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सर्वर डाउन होने से तिहाड़ में नहीं हो सकी गवाही, अगली सुनवाई चार को
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के चर्चित मामले में सोमवार को भी तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही नहीं हो सकी। सर्वर डाउन होने के कारण न्यायालय का तिहाड़ जेल से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया। इसके चलते सुनवाई टालते हुए न्यायालय ने अगली तिथि चार दिसंबर निर्धारित की है।
जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को विदेशी नागरिक जार्डन को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। इसके बाद मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी। हालांकि, एक अन्य मामले में जार्डन को तिहाड़ जेल स्थानांतरित किए जाने के बाद उसकी पेशी और गवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जा रही है।
सोमवार को निर्धारित समय पर न्यायालय ने तिहाड़ जेल से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नहीं हो सकी। इसके बाद न्यायालय ने सुनवाई के लिए चार दिसंबर की तिथि तय कर दी।