फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Terror: Villagers hiding in their homes as soon as evening falls

दहशत : शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे ग्रामीण

Sat, 29 Nov 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Terror: Villagers hiding in their homes as soon as evening falls
रिसलपुर भोतहा गाँव के सटे लक्ष्मीपुर रेंज के जंगल मे तेंदुए की तलाश करते वनकर्मी। 
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिसलपुर भोतहा में 25 नवंबर को दोपहर में तेंदुए के पांच ग्रामीणों पर किए गए हमले के बाद पूरे इलाके में डर समाया हुआ है। अचानक हुए इस हमले से लोग अभी तक दहशत में हैं। शाम होते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर जाता है। ग्रामीण घरों में दुबक जाते हैं। कई परिवारों ने खतरा देखते हुए घर के बाहर की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
विज्ञापन

हमले के बाद से ग्रामीण मवेशियों को गांव की सरहद से बाहर चराने तक नहीं ले जा रहे हैं। दिन में भी लोग एहतियात बरतते हुए झुंड में निकलते हैं। वहीं बच्चे और महिलाएं घर की चहारदीवारी के भीतर ही सीमित हो गए हैं। ग्रामीण उमेश, सुबरन, फिरोज अहमद, राजेश चौधरी, हरिश्चंद, दुर्गेश चोधरी, राजकुमार, विकास और राहुल सहानी का कहना है कि घटनास्थल के आसपास पहले भी जंगली जानवरों की आहट मिलती रहती थी लेकिन तेंदुए का इस तरह हमला करने और बार-बार दिखाई देने से लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन

कई ग्रामीणों ने बताया कि हमले के बाद की रातों में गांव की सीमा पर तेंदुए की हरकत एक से अधिक बार देखी गई है। घटना के तुरंत बाद से ही वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। वनकर्मियों की टीमें दिन के साथ-साथ रात में भी गांव और जंगल के किनारों पर सघन गश्त कर रही हैं। विभाग की ओर से ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे किसी भी हाल में जंगल, खेतों के किनारे या सुनसान रास्तों की ओर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने गांव में जगह-जगह चेतावनी भी जारी की है। घटना से भयभीत ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों से गांव की सुरक्षा लगातार खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed