फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Temperature decreased by one degree...heat of the sun caused trouble

Maharajganj News: एक डिग्री कम हुआ तापमान...धूप की तपिश ने किया परेशान

Sun, 26 Apr 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Temperature decreased by one degree...heat of the sun caused trouble
शाम को आसमान में छाए बादल।  
शुक्रवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस लुढ़का तापमान, फिर भी उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान
विज्ञापन

महराजगंज। तेज धूप के साथ पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। शनिवार को शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम हो गया। इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। गर्मी और उमस के कारण लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल पा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। तापमान में कमी आने के बाद भी सुबह करीब आठ बजे से ही उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। हालांकि रविवार से लोगों को धूप की तपिश से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

दोपहर के समय तो गर्मी इतनी बढ़ी कि लोग परेशान हो उठे। हालांकि शाम करीब पांच बजे आसमान में बादल छाए, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। पसीने से तर-बतर लोग परेशान दिखे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को उमस भरी गर्मी से एक दो दिन में राहत मिलेगी। 27 और 28 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्के से माध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जिले में कुछ जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed