{"_id":"649dd7c8333b8244c10638e4","slug":"teens-death-7755000-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-993-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत
Fri, 30 Jun 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा रानीपुर में बृहस्पतिवार को एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। गांव के प्रधान के प्रतिनिधि, उसके बेटे व सहयोगियों पर धमकी देने व पैसे की मांग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम रानीपुर निवासी कुंती ने बताया कि दस वर्षीय पुत्र सचिन 17 जून को बकरी चराने गया था। वहां उससे विवाद हो गया था। इस मामले को लेकर प्रधान के प्रतिनिधि अपने कुछ सहयोगियों के साथ दरवाजे पर आए और पंचायत कर दूसरे पक्ष के बच्चे के इलाज के लिए दवा के नाम पर एक लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगे। न देने पर कई दिनों से परिजनों को धमकी देने लगे। इस तुगलकी फरमान और धमकी से दहशत में आकर बृहस्पतिवार को सचिन ने आत्महत्या कर ली। उस समय परिवार के सभी लोग खेत गए थे। ज़ब घऱ पहुंचे तो सचिन मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। जांच चल रही है। संवाद