{"_id":"69a9e2e5c03627e20802b59b","slug":"teenagers-body-found-hanging-from-a-tree-murder-charge-filed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-172755-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कुशीनगर का रहने वाला था युवक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग
परिजनों ने हत्या का आरोप लगा जांच की मांग की
भिटौली/शिकारपुर। घुघली थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द में बुधवार सुबह विकास सिंह (17) पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी ग्राम पचाड़ थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बृहस्पतिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विकास कक्षा नौवीं का छात्र था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि बरवां खुर्द गांव के सिवान में शीशम के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही घुघली थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि युवक का शव कपड़े के फंदे के सहारे पेड़ से लटका हुआ था। मौके पर मौजूद परिजनों ने मृतक की पहचान विकास सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी ग्राम पचाड़ थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर के रूप में की।
परिजनों के अनुसार, विकास सिंह 3 मार्च की शाम करीब 5 बजे घर से बिना बताए निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह उसका शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट के अनुसार हैंगिंग से मौत हुई है।