फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager painting a house dies of electrocution.

Maharajganj News: पेंटिंग कर रहे किशोर की करंट लगने से मौत

Sun, 05 Jul 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Teenager painting a house dies of electrocution.
भिटौली महराजगंज। शनिवार को सायं लगभग चार बजे पेंटिंग का काम कर रहे एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर चौकी अंतर्गत दरौली निवासी अशोक गुप्ता 16 वर्ष गांव में ही मतीवर के दो मंजिला मकान पर पेंटिंग का काम कर रहा था। काम के दौरान उसका संपर्क अचानक घर में लगे बिजली के तार से हो गया जिससे उन्हें तेज करंट लगा। करंट लगने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग अशोक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed