फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager molested, case filed against accused

Maharajganj News: किशोरी के साथ छेड़खानी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 30 Dec 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager molested, case filed against accused
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो तथा अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नौतनवा थाना क्षेत्र की पीड़िता किशोरी की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री 27 दिसम्बर की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे घर के सामने हैंडपंप पर बर्तन धुल रही थी। तभी अचानक गांव के युवक दिनेश ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया और जबरदस्ती करने के इरादे से खींच कर घर के पीछे सागौन के बगीचे में ले जाने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी युवक उसे छोड़ कर भाग गया। मामले की जानकारी किसी ने आरोपी युवक के घर वालों दे दी तो उसका पूरा परिवार लाठी-डंडा लेकर पीड़िता के घर पर चढ़ आया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आरोपी युवक दिनेश के खिलाफ छेड़छाड़ करने, पॉक्सो, एससीएसटी तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed