फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager dies due to drowning in Gandak river

गंडक नदी में डूबने से किशोर की मौत

Wed, 21 Jul 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in Gandak river
गंडक नदी में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

कोठीभार (महराजगंज)। सिसवा कस्बे के गजरु टोला निवासी सहजाद (14) बुधवार दोपहर में खेसरारी स्थित छोटी गंडक नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। कोठीभार पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार सिसवा कस्बे के गजरु टोला निवासी सहजाद दोस्त सनवर और अयान के साथ ग्राम सभा खेसरारी स्थित छोटी गंडक नदी के हजमिनिया घाट पर नहाने गया था। नहाते समय पानी का अधिक दबाव होने के कारण सहजाद पानी में डूबने लगा। इसके बाद सनवर व अयान ने शोर मचाना शुरू किया। नदी के उस पार कुशीनगर जनपद के खड्डा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर गोनहां टोला मदरहवां निवासी बलवंत कुशवाहा अपने खेत में काम कर रहे थे। बच्चों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और नदी में कूद कर किसी तरह से सनवर व अयान को बाहर निकाला। सहजाद का पता न चल सका। लोगों की सहायता से किसी तरह किशोर के शव को छोटी गंडक से निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक कोठीभार धनवीर सिंह ने शव को आपसी सहमति के बाद पंचनामा कराकर परिजनों को सुपुर्द करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed