फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager dies after coming into contact with high-tension wire.

Maharajganj News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

Sun, 04 Oct 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after coming into contact with high-tension wire.
पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुर का मामला
विज्ञापन

आंधी-बारिश आने के बाद टूटकर गिर गया था केबल
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुर निवासी 15 वर्षीय सुधीर वर्मा करंट लगने से शनिवार को बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन परिजन उसे पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृत किशोर कक्षा नौ में मुजुरी स्थित एक विद्यालय का छात्र था। वह तीन बहनों में इकलौता बेटा था।
मिली जानकारी के अनुसार, देवीपुर के बनियवटा टोला निवासी महेंद्र का पुत्र सुधीर शनिवार को दो बजे गांव में सचिवालय के पास किसी काम से गया था। पिछले दिनों आई आंधी-बारिश में वहां लगे केबल व पोल टूट कर गिर गया है। उसी में उतरे करंट के चपेट में आने से गिर कर तड़पने लगा। मौजूद लोगों ने उसे आनन-फानन में पीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता हलवाई का काम करते हैं। वह मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहनें साधना, सुमन और शालू हैं। जिनमें वह तीसरे नंबर का था। घटना से मां मंजू सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विद्युत विभाग मुजुरी के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि आंधी गिरे एलटी केबल पोल से नहीं बल्कि यह घटना गांव के एक व्यक्ति के केबल के कारण घटी है। वह अवैध केबल सरकारी एलटी से खींचकर ले जा रहा था। उसी के चपेट में बालक आ गया और यह घटना हो गई। मामले की सूचना संबंधित थाने और उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed