{"_id":"62fbe0f59657051d3c1f6bbe","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-bike-maharajganj-news-gkp447223577","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से किशोर की मौत
परसा मलिक। सड़क हादसे में घायल ग्राम पंचायत महदेईया के टोला पथरहवा निवासी सिकंदर साहनी (14) की सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सिकंदर सोमवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल से स्कूल जा रहा था। महदेईया चौराहे पर बरनहवा निवासी गोपाल साहनी (22) की बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें रतनपुर सीएचसी भेजावाया, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया।
सिकंदर साहनी के परिजनों ने उसे नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल बाइक चालक गोपाल साहनी महराजगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज का कहना है कि मृतक के बाबा पंचम साहनी की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।