फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager caught carrying a consignment of banned injections to Nepal

Maharajganj News: प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप नेपाल ले जाते किशोर पकड़ा गया

Sun, 28 Sep 2025 09:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:26 AM IST
विज्ञापन
Teenager caught carrying a consignment of banned injections to Nepal
नौतनवा। पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात क्षेत्र के पहाड़ी टोला स्थित डंडा नदी के पास से एक बाइक सवार किशोर को भारी मात्रा में नशीली एवं प्रतिबंधित इंजेक्शन (एम्पुल) के साथ पकड़ लिया। कागजी कार्रवाई के बाद केस दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया गया। वहीं एक व्यक्ति टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा कस्बा चौकी प्रभारी छोटेलाल एवं एसएसबी के उपनिरीक्षक सुजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी के जवान शनिवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक तेजी से नेपाल की ओर जाती हुई नजर आई, जिसे रोकने के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। जबकि एक किशोर को टीम ने पहाड़ी टोला स्थित डंडा नदी के पास पकड़ लिया। उसके सामानों की तलाशी लेने पर 288 एम्पुल नशे के लिए उपयोग में लाया जाने वाला प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान चौकी प्रभारी छोटेलाल, उपनिरीक्षक निशांत कुमार, आरक्षी लक्ष्मीशंकर यादव एवं हृदयराम यादव और एसएसबी की ओर से एसएसबी के उपनिरीक्षक सुजीत सिंह, आरक्षी सुरेश कुमार व हरेंद्र मौर्य मौजूद रहे। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि पूछताछ के बाद पकड़े गए बाल अपचारी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे न्यायालय चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed