फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager beaten up at Harpur intersection; two accused arrested.

Maharajganj News: हरपुर चौराहे पर किशोर की पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager beaten up at Harpur intersection; two accused arrested.
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी चौराहे पर रविवार को एक किशोर की पांच लोगों ने पिटाई कर दी। मारपीट में किशोर के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान तीन आरोपी नाबालिग पाए गए, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि दो आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सियरहीभार निवासी फारूख रविवार को किसी काम से हरपुर तिवारी चौराहे पर गया था। वहां उसकी मुलाकात इरफान, सुहेल और उनके तीन अन्य साथियों से हुई। बताया जा रहा है कि इरफान के साथ पंजाब का रहने वाला एक युवक भी मौजूद था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इरफान और उसके साथियों ने मिलकर फारूख की पिटाई कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया और घायल किशोर को उपचार के लिए एक निजी क्लीनिक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में इरफान और सुहेल का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। अन्य तीन आरोपी नाबालिग पाए गए, जिन्हें आवश्यक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed