{"_id":"671430d4082c2635020f7364","slug":"teenager-accused-of-theft-taken-hostage-beaten-up-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133899-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चोरी का आरोप लगा किशोर को बनाया बंधक, की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चोरी का आरोप लगा किशोर को बनाया बंधक, की पिटाई
Sun, 20 Oct 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली क्षेत्र के छपिया चौराहे पर स्थित एक किराने की दुकान में चोरी करने का आरोप लगाकर दुकानदार ने किशोर को रातभर बंधक बनाकर पीटा। शनिवार की सुबह पुलिस ने मुक्त कराया।
किशोर की मां ने भिटौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। श्यामदेउरवां क्षेत्र के ग्राम सभा बसवार निवासी चानमती ने बताया कि उनके पति की मौत पहले ही हो चुकी है। रोजी-रोटी के लिए उनका 16 वर्षीय बेटा छट्ठू भिटौली क्षेत्र के छपिया चौराहे पर स्थित एक दुकान पर काम करता था। शुक्रवार को दुकानदार और उसके सहयोगियों ने चोरी का आरोप लगाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया।
रात भर उसको मारा पीटा। उसके मोबाइल से 11 हजार रुपये जबरन अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। मोबाइल और बाइक भी छिन लिया।
शनिवार को सुबह जानकारी होने पर जब दुकान पर गई और बेटे को छोड़ने का आग्रह की तो आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए खदेड़ने लगे। उन्होंने कहा कि जाओ ढाई लाख रुपये लेकर आओ तभी छोड़ेंगे। थक हारकर इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।