फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenage girl found lying by the roadside in an intoxicated state; police investigating.

Maharajganj News: नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली किशोरी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 01 Sep 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl found lying by the roadside in an intoxicated state; police investigating.
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में सोमवार दोपहर महाविद्यालय जाने वाले मार्ग पर एक किशोरी नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली। किशोरी को अचेत अवस्था में देखकर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी आसपास के गांवों में फैलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों के बीच चर्चा रही कि तीन युवक बोलेरो वाहन से किशोरी को उक्त स्थान पर छोड़कर भाग गए। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोरी काफी देर तक सड़क किनारे पड़ी रही इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घुघली पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान उसके नशे की हालत में होने की बात सामने आई। उपचार के बाद पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि एक किशोरी नशे की हालत में मिली थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। उपचार के बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बोलेरो वाहन से तीन युवकों द्वारा किशोरी को वहां छोड़ने की चर्चा की पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed