{"_id":"65a03cbb77625c14f60a3286","slug":"team-arriving-to-arrest-wood-mafia-attacked-two-injured-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-430545-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लकड़ी माफिया को गिरफ्तार करने पहुंची टीम पर हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लकड़ी माफिया को गिरफ्तार करने पहुंची टीम पर हमला, दो घायल
Fri, 12 Jan 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
आरोपी मकोल से पूछताछ करते क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुराग आनंद।
महराजगंज। कटहरा गांव में वृहस्पतिवार दोपहर में लकड़ी माफिया मकोल को पकड़ने गई टीम पर उसके परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। दो वनकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की मदद से माफिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के घर से कीमती लकड़ियां बरामद की गई हैं।
पकड़ी रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी अनुराग आनंद ने बताया कि सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा गांव के उसरहवा टोला निवासी मकोल पर वन विभाग ने लकड़ी तस्करी के 24 केस दर्ज कराए हैं। वह जंगलों से कीमती लकड़ियों को काटकर अवैध तरीके से बेचता था।
जानकारी मिली थी कि मकोल जंगल से लकड़ियों की कटान करके घर में छिपा है। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दी। आरोपी के परिजनों ने उसे भगाने के लिए टीम पर हमला कर दिया। हमले में वन दरोगा तरंग तिवारी और उपक्षेत्रीय वनाधिकारी कासिम अली घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों जगदीश, मोहन, जितेंद्र, लल्ले और कोइल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एक वर्ष पहले जेल से छूटा था मकोल
जानकारी के मुताबिक मकोल हत्या के मामले में जेल गया था। करीब एक वर्ष पहले जेल से छूटकर आया था। इसके बावजूद उसके कार्य में बदलाव नहीं आया था। जंगलों से कीमती लकड़ियों का अवैध कटान कर बेचता था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए वन विभाग की चार टीमें लगी थीं।