फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Team-9 formed for prevention of corona

कोरोना की रोकथाम के लिए टीम 9 का गठन

Tue, 04 May 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Team-9 formed for prevention of corona
कोरोना की रोकथाम के लिए टीम-9 का गठन
विज्ञापन

महराजगंज। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रण एवं रोकथाम के अभियान को प्रभावी बनाने के लिए टीम-9 का गठन किया गया है। टीम-9 बेड की व्यवस्था, मेडिकल किट्स का वितरण, निगरानी समितियों की समीक्षा, क्वारंटीन सेंटरों की समीक्षा, जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति, एंबुलेंस व्यवस्था, ऑक्सीजन की उपलब्धता आदि की नियमित समीक्षा करेगी
डीएम ने बताया कि टीम-9 में प्रथम टीम के अध्यक्ष सीडीओ गौरव सिंह सोगरवार, मुख्य चिकित्साधिकारी, सीएमएस व समस्त चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी एंव पीएचसी सदस्य होंगे। यह टीम सरकारी व निजी चिकित्सालयों में आईसीयू, ऑक्सीजन युक्त बेड, मैनपावर, टीकाकरण, कोरोना वायरस से संक्रमितों के प्रभावी इलाज, चिकित्सालयों में आइसोलेशन वार्ड, दवाइयां, मास्क सुनिश्चित के साथ मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं को मजबूत करेगी।
विज्ञापन

द्वितीय टीम के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल तथा सीएमओ एवं औषधी निरीक्षक सदस्य हैं। तृतीय टीम के अध्यक्ष प्रभात कुमार यादव उपायुक्त उद्योग व सहायक आयुक्त वाणिज्यकर तथा श्रम परिर्वतन सदस्य होंगे। चौथे टीम के अध्यक्ष ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साई तेजा सिलम, जिला कृषि अधिकारी, सीबीओ,सहायक आयुक्त निबंधक सहकारिता, खाद्य एवं विपणन अधिकारी, समस्त मंडी सचिव सदस्य होंगे। पांचवें टीम के अध्यक्ष बृजेंद्र शर्मा अभिहीत अधिकारी एवं खाद्य सामग्री होंगे तथा औषधी निरीक्षक सदस्य होंगे। छठवें टीम के अध्यक्ष डॉ. आईए अंसारी तथा पंचायत राज अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सड़क परिवहन निगम एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकाय सदस्य होंगे। सातवें टीम के अध्यक्ष अपर पुलिस अधीक्षक तथा समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, रिजर्व निरीक्षक पुलिस लाइंस एवं समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी सदस्य होंगे। आठवें टीम के अध्यक्ष अपर एसडीएम एवं पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम व समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकाय सदस्य होंगे। नौवें टीम के अध्यक्ष जिला पूर्ति अधिकारी एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, समस्त मंडी सचिव, अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधी प्रशासन तथा औषधी निरीक्षक सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed