{"_id":"668b216ed3402abe9305c2e4","slug":"teachers-will-upload-childrens-uniform-photos-on-the-portal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126213-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बच्चों की यूनिफॉर्म वाली फोटो पोर्टल पर अपलोड करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बच्चों की यूनिफॉर्म वाली फोटो पोर्टल पर अपलोड करेंगे शिक्षक
Mon, 08 Jul 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
महाराजगंज। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 1,02,700 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में शासन स्तर से डीबीटी के जरिये धनराशि भेजी गई है। ऐसे में यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल बैग के साथ विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों की फोटो खींचकर शिक्षक प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
जानकारी के अनुसार, अभिभावकों के आधार सीडेड खातों में प्रति विद्यार्थी 1200 रुपये की राशि भेजी गई है। अभिभावक इन रुपयों से बच्चों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्कूल बैग व स्टेशनरी खरीद सकेंगे। यूनिफॉर्म पहनकर पहुंचने वाले विद्यार्थियों की फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के शासन स्तर से निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
इसके अनुसार विद्यालयों में नव प्रवेशित सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण प्रेरणा पोर्टल पर कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों की ओर से छह से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन कराने और सभी बच्चों और अभिभावकों के आधार बनवाने के लिए ग्राम प्रधान से संपर्क कर उन्हें प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद