फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers submitted memorandum to District Basic Education Officer

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 20 Sep 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers submitted memorandum to District Basic Education Officer
बीएसए को ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठता सूची को अपडेट कराने के साथ ही रुकी हुई पदोन्नति दी जाए : ऋषिकेश
महराजगंज। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने से शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
जिला संयोजक ऋषिकेश गुप्त ने कहा कि वरिष्ठता सूची ब्लॉकों से मांगी गई थी, लेकिन ब्लॉक स्तर पर शिथिलता बरती जा रही है। वरिष्ठता सूची को अपडेट कराने के साथ रुकी हुई पदोन्नति दी जाए। 69,000 भर्ती के तहत शिक्षकों को पद भार ग्रहण किए डेढ़ साल से ऊपर हो गए, लेकिन अभी तक उनके कार्य भार प्रमाणपत्र को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा काउंटर साइन कर संबंधित अध्यापक को नहीं दिया गया है। शासन से प्राप्त पुस्तकों को विद्यालय स्तर तक पहुंचाने के लिए शासन की गाइड लाइन का पालन कराया जाए। कई ब्लॉकों में अध्यापकों को बीआरसी बुलाकर किताबें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

अभी तक नवंबर 2021 तक का ही फल का पैसा भेजा गया है। प्रधानों ने तो फल बांटने से हाथ खड़े कर दिए हैं। अध्यापकों को अपने पैसे से फल खिलाने पड़ रहे हैं। 6 मार्च 2022 तक का आधा अधूरा कंवर्जन कास्ट खाते में भेज गया है। मार्च तक का भी भुगतान पूरा नहीं हो पा रहा है। मानव संपदा पोर्टल पर तमाम गलत डाटा फीड है, इसे ठीक किया जए। इस दौरान डॉ वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जलालुद्दीन अंसारी, लव कुश वर्मा, पवन कुमार शुक्ल, अजय पाल वर्मा, अभिषेक रमन, संतोष यादव, बिजेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed