{"_id":"632a0dcf6bd5d12a584bb978","slug":"teachers-protested-and-sought-restoration-of-old-pension-maharajganj-news-gkp4512021165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन कर मांगी पुरानी पेंशन की बहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन कर मांगी पुरानी पेंशन की बहाली
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में पुरानी पेंशन बहाली समेत छह सूत्री मांगों के संबंध में शिक्षकों ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व ने धरना प्रदर्शन का आह्वान किया था।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्रा ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे की लाठी के रूप में जानी जाती है। साल 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों को इससे वंचित कर सरकार की तरफ से उनके हितों से खिलवाड़ करने का कार्य किया जा रहा है। उनके कार्य व भविष्य को देखते हुए पेंशन की बहाली के संबंध में कदम उठाया जाए।
जिलाध्यक्ष बलराम निगम ने कहा कि संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण की दिशा में सार्थक प्रयास किया जाए। जिला कोषाध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षकों के हितों के लिए सरकार को गंभीर होना होगा। संगठन ने अपने ज्ञापन में सातवें वेतन आयोग की विसंगति को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति करने की भी मांग की है। रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति की जाए व रसोइयों का मानदेय बढ़ाया जाए। इस दौरान संजय वर्मा, राजेश धारिया, राजेंद्र वर्मा, मुकेश कुमार, हेसामुद्दीन सिद्दीकी, शैलेषचंद्र शर्मा, विनोद कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।