{"_id":"64628bd99d04246a880ce514","slug":"teachers-of-sadar-sankuls-resigned-from-the-post-maharajganj-news-c-7-1-168302-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सदर के शिक्षक संकुलों ने पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सदर के शिक्षक संकुलों ने पद से दिया इस्तीफा
Tue, 16 May 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 16 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
कार्यों को प्रभावित होता देख शिक्षक संकुलों ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गैर शैक्षणिक कार्य से निपुुण भारत मिशन के कार्यों के प्रभावित होते देखकर सदर ब्लॉक के शिक्षक संकुलों ने सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह व मंत्री अखिलेश पाठक के नेतृत्व मेें अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
शिक्षक संकुलों ने कहा कि शिक्षकों से अध्यापन के अतिरिक्त गैर शैक्षणिक कार्य भी कराए जा रहे हैं। यू-डायस के नाम पर शिक्षकों से निजी विद्यालयों का डाटा भरवाने का दबाव डाला जा रहा है। अनुपालन न करने पर विभागीय कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। ऐसे में अतिरिक्त कार्यों के साथ निपुण भारत मिशन के कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाना संभव नहीं है।
शिक्षक संकुलों ने आरोप लगाया कि कार्यों के न होने से उन्हें जो धमकी दी जाती है। ऐसे में सामूहिक रूप से त्यागपत्र देने को बाध्य होना पड़ा है। त्यागपत्र देने के दौरान रमेश पाल, पंकज मौर्या, प्रियंका मिश्रा, किरन त्रिपाठी, रीना, शिखा निगम, निमिषा सिंह, प्रियंका वर्मा, प्रियंका आर्य, अनुपमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
..
शिक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने प्राथमिक शिक्षक संघ लक्ष्मीपुर के ब्लॉक मंत्री अख्तर हुसैन खान के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में शिक्षक जावेद खां को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। बीएसए ने यह कार्रवाई जिला समन्वय बालिका शिक्षा की जांच आख्या के आधार पर की है।