फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers mobilize against adjustment discrepancies

Maharajganj News: समायोजन विसंगतियों के खिलाफ शिक्षक लामबंद

Wed, 07 Jan 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Teachers mobilize against adjustment discrepancies
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी की अगुवाई में शिक्षकों ने समायोजन प्रक्रिया में विसंगति का आरोप लगाया है। शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को इसे लेकर डीएम से मुलाकात की।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने प्रतिनिधि मंडल को मुख्य विकास अधिकारी से मिलने की सलाह दी। डीएम के निर्देश पर शिक्षक सीडीओ से मिले व उन्हें समायोजन की विसंगति बिंदुवार बताकर निराकारण की मांग की। संघ के महामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि आरटीई के मानक विपरीत शिक्षकों को सरप्लस कर दिया गया है साथ ही वरिष्ठता में एकरूपता नहीं है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि अध्यापिकाओं को सुदूर वनटांगिया गांव में समायोजित कर दिया गया है। संगठन मंत्री अखिलेश पाठक ने कहा कि समायोजन की चल रही प्रक्रिया को रद्द करते हुए दोबारा मानक अनुरूप समायोजन किया जाए। इस दौरान मनोज वर्मा, राघवेंद्र पांडेय, धनप्रकाश पटेल, विजय कुमार, नगेन्द्र चौधरी, चंद्रभूषण पटेल, प्रवीण पटेल आदि शिक्षक संगठन पदाधिकारी प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed