फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   teachers met beo

प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने बीईओ को सौंपा पत्रक

Thu, 01 Oct 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
teachers met beo
प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने बीईओ को सौंपा पत्रक
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं को दूर कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर ब्लॉक के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी सदर को पत्रक सौंपकर शिक्षकों की समस्या को दूर कराने की मांग की। संगठन ने कहा है कि समस्या के निदान को लेकर जिम्मेदारों को ध्यान देना होगा।

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह तथा पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. टीएन गोपाल ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों की जो प्रविष्टियां अंकित हैं वे अपूर्ण हैं तथा विभाग द्वारा सभी शिक्षकों से प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है जो कत्तई उचित नहीं है। मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन करने वाली प्रक्रिया में भी काफी विसंगतियां हैं। नवीन नामांकन का प्रेरणा पोर्टल पर फीडिंग बीआरसी के कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा किया जाए। शिक्षकों से जुड़ी एक ही सूचना को बार-बार मांगने की प्रक्रिया को बंद किया जाए तथा बीआरसी पर सूचनाओं को संकलित कर रखा जाए। शिक्षकों के वेतन प्रपत्र को प्रत्येक दशा में माह की 25 तारीख तक वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय को भेज दिया जाए। विद्यालयों में छात्र संख्या के मुताबिक कंपोजिट ग्रांट की धनराशि भेजी जाए। इस दौरान मंत्री अखिलेश पाठक, नंदकिशोर यादव, पंकज मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed