फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers improve the future of the country

Maharajganj News: ‘शिक्षक सुधारते हैं देश का भविष्य’

Fri, 06 Sep 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 06 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers improve the future of the country
महराजगंज। जिले में शिक्षक दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम हुए। बच्चों ने अपने शिक्षक को उपहार भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। शिक्षकों को शाल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय शिक्षक दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार पाल ने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। राजकीय हाईस्कूल सिंहपुर में टीचर्स-डे के कार्यक्रम की शुरुआत में समूहगान हुआ। प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने कहा कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को सुधारने का कार्य करते हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई पनियरा के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वेद प्रकाश शुक्ल ब्लॉक प्रमुख पनियरा व विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन


सेवानिवृत शिक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्र वर्ष 2019, रामसमुझ मौर्य वर्ष 2020, सूर्यनाथ यादव 2022, ओमप्रकाश वर्ष 2023, स्व० तुलसी सिंह वर्ष 2019 के पुत्र, नंदकिशोर निराला वर्ष 2024 को व 2021 में राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अनिरुद्ध कुमार निराला को मुख्यअतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंदुरिया प्रतिनिधि अनुसार, गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौक बाजार में शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य नियंता दीपेंद्र पांडेय ने कहा कि गुरु का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है।

बागापार प्रतिनिधि के अनुसार, कौशल किशोर तेज प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मातारानी रूमाली देवी महिला पीजी कॉलेज नदुआ बाजार, साधु शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज बेलवाकाजी, कंपोजिट विद्यालय बागापार, प्राथमिक विद्यालय बागापार द्वितीय, जनता जूनियर हाईस्कूल बागापार, प्राथमिक विद्यालय रामपुर बुजुर्ग, आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय रामपुर बुजुर्ग, प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटहरा, आदर्श जूनियर हाईस्कूल कटहरा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार उत्तरी चौंक रेंज के घोड़हवां बीट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महरी में स्थित कंपोजिट विद्यालय में फारेस्टर जितेंद्र कुमार गौड़ व विद्यालय प्रभारी शेर सिंह के द्वारा बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस पर ''एक पेड़ गुरु के नाम पर लगाया गया। इस मौके पर उत्तरी चौंक रेंज घोड़हवा बीट के वन दरोगा राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, शहर के रामभोली कन्या इंटर कालेज, मनु लॉ कॉलेज, ज्ञान भारती इंटर काॅलेज, रामहर्ष इंटर काॅलेज, मसीह सेवाश्रम इंटर काॅलेज, सेंट जोसेफ्स स्कूल, रॉयल माउंट स्कूल बहुआर, नारायण एकेडमी करमहिया, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राष्ट्रीय इंटरमीडिएट काॅलेज बाली, राजेंद्र प्रसाद तारा चंद महाविद्यालय, सरस्वती देवी महाविद्यालय दमकी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

चिउटहा प्रतिनिधि के अनुसार, एसएस इंटर कॉलेज करमही शिक्षक दिवस मनाया गया। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, विद्या कन्या इंटर काॅलेज नरायनपुर में प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य संदीप, रविन्द्रनाथ पटेल, रामदरस पटेल आदि मौजूद रहे।

अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, महात्मा बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज अड्डा बाजार में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य दयानंद सिंह ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से चर्चा किया। कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय राजमंदिर कला में खंड शिक्षा अधिकारी बृजमनगंज पिंगल प्रसाद ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।



----------------------

समाजवादी शिक्षक सभा ने मनाया शिक्षक दिवस

महराजगंज। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रवण पटेल ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान मिलना संभव नहीं है। समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. मिथलेश कुमार चौधरी ने सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षक डॉ. एसएस पटेल, डॉ. उमेश प्रसाद यादव, अल्ताफ हुसैन, कैलाश यादव, राम ललित मौर्या को प्रमाण पत्र, डायरी, कलम और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद

---------------------

डॉ.सर्वपल्ली के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कालेज मथुरा नगर में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने के लिए छात्रों को जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉक्टर अशोक भारती ने कहा कि उनका जीवन छात्रों के लिए एक आदर्श है, हम सबको उनके बताए गए मार्ग पर चलना कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान अरुण सिंह राणा, मुरलीधर जायसवाल, डाॅ यशवंत कुमार, डाॅ. अभिमन्यु शर्मा आदि रहे। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, शिव कुमार सिंह कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुसुम सिंह, महात्मा गांधी इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य मृगेंद्र बहादुर सिंह, प्रेमलाल सिंहानिया कन्या इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्या शशिकला सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों प्रकाश डाला। संवाद


----------------------------

रोटरी क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित

सिसवा बाजार। रोटरी क्लब निचलौल के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। महात्मा गांधी इंटर काॅलेज, कृष्ण दत्त पांडेय, शिवकुमार सिंह कन्या इंटर काॅलेज में नीतू सिंह, चोखराज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में निरंकार सिंह को अंग वस्त्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सचिव रोटेरियन अरुण पांडेय, डॉ. पंकज तिवारी, ओए जोसेफ, कृष्ण मुरारी सिंह, संजय गुप्ता, विवेक चौरसिया, अमित अंजन, मुकेश जायसवाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed