फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers formulated a strategy to protest against the mandatory TET.

Maharajganj News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने तैयार की रणनीति

Sat, 14 Mar 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Teachers formulated a strategy to protest against the mandatory TET.
प्रारंभिक चरण में डिजिटल अभियान, काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य, धरना-प्रदर्शन करेंगे शिक्षक
विज्ञापन

महराजगंज। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले आयोजित बैठक में शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के निर्णय का विरोध जताया। इस दौरान शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और पुरानी नियुक्तियों को टीईटी से मुक्ति दिलाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी तथा राजेश जयसवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री अटेवा ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन अटेवा जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय व महामंत्री विनय पाठक, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन श्रीवास्तव व महामंत्री चंदन कुमार, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार पटेल व महामंत्री अजीत सिंह, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रवण चौरसिया व महामंत्री गोपाल सहित अन्य शामिल रहे। सभी ने सर्वसम्मति से शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में टीईटी अनिवार्यता के विरोध को और प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक बदलाव भी किए गए। अजय कुमार पांडेय को जिला संयोजक नियुक्त किया गया जबकि टीपी सिंह, उपेंद्र कुमार पटेल, डॉ. नवीन श्रीवास्तव और श्रवण चौरसिया को जिला सह-संयोजक बनाया गया। जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी ने टीईटी अनिवार्यता को अन्यायपूर्ण बताते हुए चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा घोषित की। इसमें प्रारंभिक चरणों में डिजिटल अभियान, काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य, धरना-प्रदर्शन और आगे धरना जैसे कदम शामिल हैं। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों की सेवा, अनुभव और प्रशिक्षण को नजरअंदाज कर टीईटी थोपना उनके अधिकारों का हनन है।



बैठक में रोशन गुप्ता, राजेश कुमार मिश्र, विनोद कुमार, अनुराग पटेल, आशुतोष पटेल, शिव चौधरी, अरुणेंद्र पटेल, बृजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed